ज़ायोनी और पश्चिमी मीडिया और उनकी पिछलग्गू मीडिया के झूठा का पर्दा फाश करते हुए ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर जहाँ बुद्धिजीवी वर्ग के साथ मीटिंग कर रहे हैं वहीँ शुक्रवार को तेहरान की ऐतिहासिक नमाज़े जुमा भी पढ़ाएंगे।
हिज़्बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को अवैध राष्ट्र इस्राईल के आतंकी हमलों की आशंका के चलते किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की अफवाहें फैलाई जा रही थी। इस्राईल पर ईरान की जवाबी कार्रवाई के फ़ौरन बाद ही वह सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए हैं। हसन नसरुल्लाह की शहादत पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि, ‘हम अज़ादार हैं, हसन नसरल्लाह की मौत शहादत बहुत नुकसान पहुंचाने वाली घटना है, हालांकि यह दुख हमें इमाम हुसैन के ग़म की तरह ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।